हड़कम्प,शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर टेंपो चढ़ाने का प्रयास, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

News:129 हरिद्वार

खानपुर। रविवार अलसुबह शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस और संदिग्ध टेंपो सवार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार सिकंदरपुर की ओर से आ रहे संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया और खानपुर की ओर भाग निकला।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने प्रभारी निरीक्षक खानपुर को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ धर्मपुर मार्ग की ओर रवाना हुए। श्मशान घाट के पास संदिग्ध टेंपो चालक टेंपो सड़क पर छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए सीएचसी लक्सर भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर कर दिया। उपचार के दौरान आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र खलील निवासी तोड़ा जलालपुर, कोतवाली रुड़की बताया।

पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जानकारी पूछताछ के बाद अलग से दी जाएगी।