Viral News नौकरी छूटी, मिले ताने, मां ने समझाया तो बेटे ने कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार

Viral News मां की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पुत्र को पुलिस ने एक माह बार गिरफ्तार कर लिया है। घटना 28 जुलाई की है जब आरोपी पुत्र अजय सजवाण को उसकी मां खाने के बाद समझा रही थी। लेकिन इसी बीच वो आपा खो बैठा और उसने डंडे से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मां डुग्गा देवी और गुड्डी की मौत हो गई।

नौकरी छूटने से मानसिक अवसाद में था अजय
बताया जा रहा है कि आरोपी अजय सजवाण पहले दुबई और इंदौर में खाना बनाने का काम करता था। लेकिन दो साल पहले नौकरी छूटने के बाद वो टिहरी गढ़वाल में कोटी खास वापस आ गया था। इस बीच उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं चल रही थी। अजय कई दिन तक घर से गायब रहता था। एक सप्ताह से घर से गायब रहने के बाद अजय 28 जुलाई को घर लौटा था।

Viral News

Viral News नौकरी छूटी, मिले ताने, मां ने समझाया तो बेटे ने कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार
Viral News नौकरी छूटी, मिले ताने, मां ने समझाया तो बेटे ने कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार

मां के समझाने पर हो गया आगबबूला
पुलिस के अनुसार अजय की मां ने मानसिक स्थिति के बारे में समझाया लेकिन वो आग बबूला हो गया और खाने के बाद जब मां सो रही थी तो उसने सर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद अजय घर से फरार हो गया था। पुलिस ने 26 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।