अतीक साबरी:-
हरिद्वार (7 जनवरी, 2026): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के कड़े निर्देशों और थाना प्रभारी नितेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस ने अपराध के विरुद्ध जोरदार अभियान चलाते हुए पिछले 24 घंटों में तीन बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्कर, कंपनी में चोरी करने वाले नकबजन और नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
1. अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तारथाना प्रभारी नितेश शर्मा की योजनाबद्ध चैकिंग के दौरान एएसआई अनिल सैनी की टीम ने रावली महदूद क्षेत्र से 19 वर्षीय अंजुल (निवासी धर्म कांटा की मस्जिद) को दबोचा। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

2. कंपनी में चोरी का खुलासा: 6 लाख का तांबा बरामदबीते 31 दिसंबर को सिडकुल स्थित ‘ग्रापैनल्स कंपनी’ में शीशा तोड़कर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने नितिन (निवासी दादूपुर गोविंदपुर) को गिरफ्तार किया है।बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्त के पास से 10 किलोग्राम रिविट कॉपर बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।थाना प्रभारी नितेश शर्मा के निर्देश पर उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट की टीम ने मुखबिर की सूचना पर डैंसो चौक से यह गिरफ्तारी की।

3. नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
सिडकुल पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर अपनी गंभीरता दिखाते हुए नाबालिग बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिनांक 24 दिसंबर को दर्ज अपहरण की एफआईआर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक इंद्रजीत राणा की टीम ने आरोपी चंद्रभान उर्फ काले (निवासी बिजनौर) को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया। अभियुक्त पर बीएनएस की गंभीर धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी नितेश शर्मा का ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ संदेशइन बैक-टू-बैक सफलताओं के बाद क्षेत्र में पुलिस का इकबाल बुलंद हुआ है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि सिडकुल क्षेत्र में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, “SSP महोदय के निर्देशों का पालन करते हुए हमारा लक्ष्य अपराध मुक्त सिडकुल बनाना है। चाहे वह अवैध हथियार हो, संपत्ति संबंधी अपराध या महिलाओं के विरुद्ध अपराध—पुलिस हर मोर्चे पर मुस्तैद है।”
पुलिस टीम की सफलता:इन तीनों महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, इंद्रजीत राणा, एएसआई अनिल सैनी, कांस्टेबल रोहित, जितेंद्र तोमर, संजय तोमर, सुनील और महिला हेड कांस्टेबल उमा सरोहा की भूमिका सराहनीय रही।

