अतीक साबरी:-रुड़की। जनपद में नशा मुक्त अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक नशा तस्कर को रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और नकदी बरामद की गई है।

नगला इमरती क्षेत्र में दबोचा गया तस्कर
जानकारी के अनुसार, सोमवार (5 जनवरी) को कोतवाली रुड़की पुलिस की टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और नशा तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगला इमरती इलाके में घेराबंदी की।
पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 174 अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए।
iPhone और नकदी भी बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से नशीली दवाओं की बिक्री से प्राप्त 2000 रुपये की नकदी और एक कीमती एंड्रॉयड आईफोन भी जब्त किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में युवाओं को नशे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
पकड़े गए तस्कर की पहचान नदीम (उम्र 28 वर्ष) पुत्र इस्माइल, निवासी नगला इमरती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 11/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।पुलिस टीम में ये रहे शामिल:उ0नि0 ध्वजवीर सिंह (चौकी प्रभारी)हे0कानि0 युनुस वेगकानि0 राजेश देवरानीका0 गोविंद सिंह

