NSG:-news129
पिरान कलियर। सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कलियर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक दिव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम दरियापुर में चार नाबालिग बच्चों को कोल्डड्रिंक चोरी के आरोप में कुछ लोगों द्वारा रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटने तथा धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आते ही कलियर पुलिस हरकत में आई और तत्काल मामले की जांच शुरू की गई।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने ग्राम दरियापुर निवासी मेघराज और महावीर पुत्रगण रामप्रसाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी दिव्येश उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता या कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उपनिरीक्षक शहजाद अली और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर कानून का सख्त संदेश दिया है।
पुलिस टीम• दिव्येश उपाध्याय, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कलियर• उपनिरीक्षक शहजाद अली, कोतवाली पिरान कलियर• हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, कोतवाली पिरान कलियर