कलियर, बाजूहेड़ी में मिला अज्ञात शव, पुलिस तलाश रही पहचान

NSG:- news 129

पिरान कलियर, हरिद्वार। थाना कोतवाली कलियर क्षेत्र के बाजूहेड़ी स्थित सुकून फार्म के निकट कांवड़ पटरी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 14 जून 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सुकून फार्म के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है, जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद गोला पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।जांच के दौरान व्यक्ति मृत पाया गया। उपनिरीक्षक विनोद गोला ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी व्यक्ति द्वारा उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में भिजवा दिया।

मृतक का हुलिया उम्र लगभग 35 वर्षकद लगभग 5 फुट 6 इंचरंग गेहुआं शरीर इकहरा सिर पर बाल एवं दाढ़ी नहीं नीली चेकदार शर्ट पहने हुए गले में काला गमछानेवी ब्लू रंग की सफेद धारीदार नेकर आसमानी एवं सफेद चेकदार लूंगी सीने पर अंग्रेजी में “NASIM” नाम का टैटू अंकित शिनाख्त के लिए पुलिस की अपील कलियर पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी थाना क्षेत्र में उक्त हुलिये से मेल खाने वाला व्यक्ति गुमशुदा है या किसी को इस संबंध में जानकारी हो, तो तत्काल थाना कोतवाली कलियर अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई है।

उपनिरीक्षक विनोद गोला की त्वरित कार्रवाई और पुलिस टीम की सक्रियता के चलते मामले में सभी आवश्यक कानूनी एवं फॉरेंसिक प्रक्रियाएं समय पर पूरी की गई हैं, जबकि मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।