Haridwar Viral News द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार को शिवमूर्ति चौक रेलवे गेट क्षेत्र से सात महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार महिलाएं आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रही थीं, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जो आमदा फसाद, शांति भंग अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने जैसी गतिविधियों में शामिल पाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मायापुर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर होटल, ढाबों, धर्मशालाओं और सुरक्षा व्यवस्था की चेकिंग कर रहे थे।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने रेलवे गेट के समीप दो पक्षों की महिलाओं को आपस में विवाद करते देखा। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई।
Haridwar Viral News

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों की महिलाओं को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया जाता तो क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ सकती थी।
हिरासत में ली गई महिलाओं के पते
पुलिस के अनुसार हिरासत में ली गई महिलाओं में कुछ हरिद्वार में किराये अथवा अस्थायी रूप से रह रही थीं, जबकि उनके मूल पते उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से जुड़े बताए गए हैं। इनमें रोशनाबाद, रोडीबेलवाला, कटहरा बाजार, जगजीतपुर और लखनऊ क्षेत्र में रह रही महिलाएं शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में उपनिरीक्षक ऋषिकांत पतवाल, महिला उपनिरीक्षक अनीता शर्मा, महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह, महिला हेड कांस्टेबल शारदा राठी, महिला कांस्टेबल शोभा, अनीता थापा, मुन्नी राणा सहित कांस्टेबल आनंद तोमर, परविंद सिंह और वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने, मारपीट करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
