ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का डबल अटैक, बहादराबाद में नशेड़ी दबोचे तो कलियर में होटल खंगाले

अतीक साबरी:-​हरिद्वार।

जनपद में अपराधियों और हुड़दंगियों की शामत आ गई है। एसएसपी के निर्देश पर जारी ‘ऑपरेशन प्रहार 2026’ के तहत बहादराबाद और पिरान कलियर पुलिस ने संयुक्त प्रहार करते हुए अराजक तत्वों की कमर तोड़ दी है।​बहादराबाद: कोतवाल अमरजीत सिंह का ताबड़तोड़ एक्शनबहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने राइस मिल के पास राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ स्ट्राइक की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 06 नशेड़ियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने न सिर्फ पीने वालों को दबोचा, बल्कि शराब पिलाने वाले ढाबा संचालकों के विरुद्ध भी धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान काटते हुए भारी जुर्माना वसूला। कोतवाल अमरजीत सिंह ने दो टूक चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।​

पिरान कलियर: SSI देवेंद्र तोमर ने चलाया सत्यापन का हंटर

कलियर क्षेत्र की सुरक्षा अभेद्य करने के लिए एसएसआई (SSI) देवेंद्र तोमर ने भारी पुलिस बल के साथ होटलों और ढाबों में औचक छापेमारी की। मुख्य बाजार, सोहलपुर रोड और नहर पटरी पर स्थित सराय और होटलों में ठहरे बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। एसएसआई देवेंद्र तोमर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना आईडी और बिना सत्यापन के किसी भी संदिग्ध को पनाह दी तो होटल संचालक पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।