अतीक साबरी:-हरिद्वार विश्वविद्यालय में वार्षिक महोत्सव के चौथे दिन मनिंदर भुट्टर ने दी शानदार प्रस्तुति, विवि अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता का जन्मदिन भी हर्षोल्लास से मना।
रुड़की। बाजूहेड़ी स्थित हरिद्वार विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह ‘उत्कर्ष 2026’ के चतुर्थ दिवस पर आयोजित संगीत संध्या में पंजाबी गानों की ऐसी लहर चली कि पूरा परिसर उत्साह के सागर में डूब गया। मशहूर पंजाबी गायक मनिंदर भुट्टर के मंच पर आते ही छात्रों का जोश सातवें आसमान पर पहुँच गया और देर रात तक विवि परिसर सुरों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ सांस्कृतिक संध्या का आगाज़:-कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीरू गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल एवं श्रीमती नितिका बंसल, मास्टर सुर्यांश, यूनिवर्सिटी एडवाइजर डॉ. रमा भार्गव और प्रो. वीसी डॉ. आदेश आर्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए आवश्यक हैं।
मनिंदर भुट्टर की धुनों पर थिरके छात्र:-जैसे ही मनिंदर भुट्टर ने अपने सुपरहिट गानों की झड़ी लगाई, छात्र खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। उनके ‘सखियां’ और ‘लाहौर’ जैसे गानों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। मनिंदर की गायकी और शानदार स्टेज प्रेजेंस ने समां बांध दिया। इस यादगार शाम के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मनिंदर भुट्टर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विवि अध्यक्ष का जन्मोत्सव रहा आकर्षण का केंद्रसंगीत संध्या के समापन पर एक भावुक और हर्षोल्लास भरा पल तब आया, जब विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया। केक काटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे स्टाफ और शिक्षकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
इनका रहा विशेष सहयोगकार्यक्रम को सफल बनाने में:प्रशासनिक टीम: डायरेक्टर विपिन सैनी, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, ओएसडी अभिनव भटनागर।शिक्षण गण: डॉ. रविन्द्र सैनी, संजना सिंह, निशा धीमान, जितेंद्र चौधरी, डॉ. रविंद्र आर्य, डॉ. रोशन ठाकुर।सहयोगी: प्रो. प्रज्जवल चौधरी, डॉ. जीया सजीव, डॉ. देवव्रत कुमार, डॉ. एकता जैन और प्रो. मृणालिनी सिंह सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।