हरिद्वार: महिला पत्रकार के पति से मारपीट, जमीन के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोपएनएसजी, धर्मनगरी के कनखल क्षेत्र में जमीन के सौदे को लेकर एक महिला पत्रकार के पति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में कनखल निवासी नीरज अग्रवाल ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने प्रतीक अग्रवाल और ऐश्वर्य रस्तोगी से जमीन खरीदने का सौदा किया था। आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के नाम पर दोनों ने उनसे करीब 30 लाख रुपये ले लिए, लेकिन इसके बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही रकम वापस लौटाई।
पीड़ित का कहना है कि मामले को सुलझाने के लिए शहर के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कई बार पंचायत और बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आरोप है कि पैसे लौटाने की बात पर आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे।नीरज अग्रवाल के जब वो ऑफिस से वापस आ रहे थे तब ऐश्वर्या रस्तोगी ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कनखल थाना पुलिस के एसएसआई अनुज सिंह ने एनएसजी को बताया कि आरोपी ऐश्वर्या रस्तोगी पर मुकदमा कर लिया। पुलिस का कहना है कि जमीन के लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और पत्रकारों में आक्रोश देखा जा रहा है।