Nagar Nigam Haridwar हरिद्वार में अतिक्रमण अभियान, ज्वालापुर से शुरू हुआ अभियान

हरिद्वार। नगर आयुक्त नंदन कुमार, आईएएस के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार (04 अप्रैल 2026) को वार्ड संख्या 60 के हरिलोक क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सड़क पर लगे करीब 50 ठेली-फेरी वालों को हटाया गया, जबकि 03 ठेलियों को नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया। टीम ने क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी भी दी।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

इस कार्रवाई के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेजेश्वर समेत नगर निगम की टीम और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।