अतीक साबरी:-हरिद्वार। पुलिस और अपराधी के बीच चल रहा चूहे-बिल्ली का खेल आखिरकार खत्म हो गया। सिडकुल थाना पुलिस ने ₹5000 के इनामी और शातिर अपराधी आकाश उर्फ रॉबिन को उसके घर देवबंद से गिरफ्तार कर लिया है।
मामला साल 2025 का है जब शातिर चोरों ने आधी रात को कंपनी की खिड़की तोड़कर 4 लाख सिल्वर सीट पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने तब माल समेत इसे जेल भेजा था लेकिन जमानत पर बाहर आते ही रॉबिन ‘मिस्टर इंडिया’ बन गया। पिछले एक साल से वह पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था और पकड़े जाने के डर से बार-बार ठिकाने बदल रहा था।
माननीय न्यायालय के कड़े रुख और एसएसपी द्वारा इनाम घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस का जाल बिछाया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने सीधे उसके मस्कन पर दबिश दी और उसे धर दबोचा।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया की पकड़े गए बदमाश की पहचान आकाश उर्फ रॉबिन पुत्र दिनेश निवासी ग्राम अकबरपुर गढ़ी, देवबंद के रूप में हुई है जिसे अब सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी है। इस कामयाबी में एएसआई हरिश्चंद्र शाह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक और गजेंद्र राजपूत की मुख्य भूमिका रही।