कलियर, नक्कार खाना मार्ग पर ‘माफिया राज’, प्रशासन की नाक के नीचे फिर सजा अवैध अतिक्रमण का बाजार!

अतीक साबरी:-​

पिरान कलियर (रुड़की)। विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ में इन दिनों आस्था से ज्यादा ‘अतिक्रमण’ का बोलबाला नजर आ रहा है। दरगाह के सबसे महत्वपूर्ण ‘नक्कार खाना’ मुख्य मार्ग पर रसूखदार अतिक्रमणकारियों ने एक बार फिर अपना अवैध साम्राज्य स्थापित कर लिया है। प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई कार्रवाई को धता बताते हुए इन लोगों ने मुख्य रास्ते पर ही अस्थाई दुकानें सजा ली हैं, जिससे दरगाह आने वाले जायरीनों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी आमिर ने इस गंभीर समस्या को लेकर तहसील प्रशासन और दरगाह प्रबंधक को एक बेहद सख्त शिकायती पत्र सौंपकर आर-पार की जंग का ऐलान किया है।​

अंधेरगर्दी: न रसीद, न किराया; फिर भी जारी है अवैध धंधाहैरानी की बात यह है कि मुख्य मार्ग पर काबिज ये दुकानदार न तो दरगाह प्रशासन को कोई किराया दे रहे हैं और न ही इनके पास वक्फ बोर्ड की कोई वैध रसीद है। इसके बावजूद दरगाह की बेशकीमती जमीन पर इनका कब्जा बदस्तूर जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ सफेदपोशों और स्थानीय लोगो ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है, पूर्व मे भी इस मामले की शिकायत राव मशरूर राणा निवासी सिंकदरपुर भैंसवाला ने रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को अवैध अतिक्रमण के बारे मे शिकायत की थी लेकिन इन लड़ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, अब देखना है की प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई करता है या नहीं या ऐसे ही दरगाह की जमीन पर अवैध कब्जो को बढ़ावा दिलवाते रहेंगे!