ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने ली रिश्वत, कारोबारी ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, दिए सबूत

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने ली रिश्वत, कारोबारी ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, दिए सबूत

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती फार्मा कारोबार से जुड़े कारोबारी रमेश मैठाणी ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती पर लाइसेंस जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सबूत रखते हुए पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वही अनीता भारती ने प्रेस बयान जारी करते हुए आरोपों को निराधार बताया है और दावा किया है कि जल्द ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में रमेश मैठाणी ने बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने अपनी मार्केटिंग एजेंसी के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इसी दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने लाइसेंस जारी करने के बदले उनसे पैसे की मांग की और कथित रूप से एक अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करवाई गई।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने ली रिश्वत, कारोबारी ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, दिए सबूत
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने ली रिश्वत, कारोबारी ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, दिए सबूत

मैठाणी का कहना है कि जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए उसकी डिटेल और अनीता भारती के साथ हुई व्हाट्सएप चैट भी उनके पास मौजूद है, जिसे उन्होंने सार्वजनिक किया है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की मांग का सामना करने वाले वह अकेले कारोबारी नहीं हैं, बल्कि कई अन्य कंपनियां भी हैं जो सामने आने से डर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अनीता भारती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे से मिलकर अपने पास मौजूद साक्ष्य भी सौंपेंगे।

वहीं कांग्रेस नेता काश खुराना ने भी मामले में जांच की मांग करते हुए कहा कि मेडिकल स्टोर और फार्मा कंपनियों से कथित रूप से रिश्वत लेने का एक नेटवर्क लंबे समय से चल रहा है। उन्होंने मांग की कि जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं उनकी भी जांच की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।