rape

ठरकी निकले मास्टरजी, छात्राओं के साथ करते थे गंदी हरकत, भेजे गए जेल


चंद्रशेखर जोशी।
हरिद्वार जनपद के रूडकी क्षेत्र के इंटर कॉलेज में पढाने वाले गुरुजी पर छात्राओं ने गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शिक्षक केमिस्ट्री पढाने के चक्कर में छात्राओं को गलत तरीके से छूते थे और उन्हे प्रताडित करते थे। छात्राओं के आरोप के बाद परिजन भी गुस्से में हैं। शिखक की उम्र 52 साल बताई जा रही है।
​रूडकी सिविल लाइन थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शिक्षक धीरज गुप्ता निवासी सुनहरा कोतवाली गंगनहर रूडकी हरिद्वार पर कुछ छात्राओं ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। इस मामले की प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। छात्राओं का आरोप था कि पिछले काफी समय से पढाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ जाता था। साथ ही विरोध करने पर प्रताडित भी किया जाता था। लेकिन धीरज गुप्ता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
धीरज गुप्ता की हिम्मत लगातार बढ रही थी और छात्राओं का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। पुलिस ने छात्राओं की तहरीर के आधार पर पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी शिखक को जेल भी भेज दिया गया है। वहीं घटना से दूसरे मास्टर भी हैरत में है और उनहोंने थाने पहुंच जानकारी लेनी चाही। लेकिन छात्राओं के आरोप इतने गंभीर थे कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share News