Vishnu Arora arrested

गोलीकांड: पूर्व मंत्री का करीबी भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा गिरफ्तार, खोले कई राज, किसने चलाई थी गोली


विकास कुमार।
भाजपा के पूर्व मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के करीबी और दस हजार के ईनामी भाजपा नेता को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता की लोकेशन राज्य के बाहर मिली थी जिसके बाद उसे लगातार ट्रेस किया जा रहा था। इस बीच अंबाला में अपने एक रिश्तेदार के घर उसकी लोकेशन मिली और एसओजी व ज्वालापुर पुलिस ने उसे ट्रेस करते हुए सेक्टर दो से गिरफ्तार कर लिया। विष्णु अरोडा खन्ना नगर में भाजपा नेता दीपक टंडन के घर पर फायरिंग करने के मामले में पांच अन्य आरोपियों लक्की भदौरिया, श्रेयस, कुन्न व अन्यों के साथ फरार था। पुलिस ने इन सभी पर दस-दस हजार का ईनाम रखा है। bjp leader vishnu arora arrested in khann nagar firing case


विष्णु ने खोले अहम राज
विष्णु अरोडा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। विष्णु अरोडा ने दूसरे आरोपियों लक्की भदौरिया, श्रेयस शास्त्री, कुन्नु पहाड़ी, नोमि पोवल के बारे में अहम जानकारी दी है। इसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारियां हो सकती है। वहीं फायरिंग के मामले में भी अहम बातें सामने आई हैं। सूत्रों की मानें तो हथियार एक से अधिक लोगों के पास थे और मुख्य फायरिंग नीले शर्ट पहने युवक ने की थी। पुलिस विष्णु अरोडा से पूछताछ कर रही है और शहर में हो रही गैंगवार के बारे में कई अहम राज पुलिस के सामने पर्दाफाश हो सकते हैं। Madan Kaushik, Uttarakhand BJP, Haridwar Police

हमरो को व्हाट्सएप पर पाने के लिए हमारे ग्रुप से जुड़े क्लिक करें

Share News