prostitute

सेक्स किया पर पैसे नही दिए, कॉल गर्ल ने बुलाई पुलिस, पहुंचे हवालात


ब्यूरो।
कॉल गर्ल के साथ सेक्स करने करने के बाद बिना पैसे दिए भागना नोएडा के चार लडकों को भारी पड गया। कॉल गर्ल ने पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस ने इस मामले में चारों को पकड लिया है। हालांकि पहले लडकी ने पुलिस को रेप की सूचना दी थी। लेकिन बाद में पूरा मामला जिस्मफरोशी से जुडा पाया गया।
नोएडा पुलिस के मुताबिक सेक्टर पंद्रह में चार लडकों ने दिल्ली की एक कॉल गर्ल को बुलाया। रात भर के लिए डील आठ हजार रुपए में हुई थी। लेकिन, रात भर मजे लूटने के बाद चारों लडके कॉल गर्ल को सोता छोड गए। इसके बाद कॉल गर्ल ने पुलिस को सूचना दी और खुद के रेप होने की घटना के बारे बताया। लडकी ने बताया था कि वो दिल्ली से शहादरा आई थी। यहां दो लडकों ने उसे लिफ्ट दी और अपने घर ले गए। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी। इसके बाद सुबह जब उठी तो उसने खुद का रेप होना पाया। लेकिन जांच में पुलिस को दूसरा ही मामला लगा। इसके बाद लडकी ने भी आठ हजार में सौदा तय होने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने लडकी की शिकायत पर चारों को पकड लिया।

Share News