विकास कुमार।
किन्नरों के दो गुट कार्य क्षेत्र को लेकर आमने सामने आ गए। दोनों गुटों में चल रहे वर्चस्व की जंग में एक गुट ने दूसरे गुट की किन्नर को पकड लिया और बुरी तरह पीटा। किन्नर के कपडे फाड दिए और उसे बीच बाजार में दौडा दौडा कर पीटा गया। वहीं किन्नर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। two group of kinnar fight in UP police registered case video viral
किन्नरों में गैंगवार, एक किन्नर को सरेआम पीटा, पुलिस ने लिया एक्शन #kinnar #मुज्जफरनगर#UPFight pic.twitter.com/box7ar7YIf
— news129 (@news_129) October 20, 2022
इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं किन्नर का नाम हिना बताया जा रहा है जो यूपी के मुज्जफरनगर के खतौली क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। हिना किन्नर का ये भी आरोप है कि पुलिस ने शुरु में उसकी नहीं सुनी और उसे ही थाने में बिठा कर रखा गया। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि पूर्व में हिना किन्नर के गुट की ओर से किन्नरों के दूसरे गुट को टारगेट किया गया था।

गौरतलब है कि किन्नरों के अधिकार को लेकर सरकार और कई संगठन काम कर रहे हैं। लेकिन किन्नरों के गुट अक्सर त्यौहारों व अन्य महोत्सवों पर शगुन मांगने के लेकर कार्य क्षेत्र व अन्य वजहों से आमने सामने आ जाते हैं।