सुरेश राठौर भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी दूसरी कथित पत्नी उर्मिला सनावर के बीच फिर से विवाद शुरु हो गया है। इस बार उर्मिला ने सुरेश राठौर पर पिछले चार सालों से शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। वहीं उर्मिला ने सुरेश राठौर की का एक आडियो भी जारी किया है जिसमें उर्मिला का दावा है कि आडियो सुरेश राठौर और एक महिला के बीच का है जिसमें सुरेश राठौर महिला से आपत्तिजनक बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर सहारनपुर की रहने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर उर्मिला ने अपने साथ सुरेश राठौर के कई वीडियो भी जारी किए थे। वहीं सुरेश राठौर ने भी उर्मिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और केस दर्ज कराया। इस बीच सरेश राठौर की पत्नी ने भी उर्मिला पर गंभीर आरोप लगाए थे।
सुरेश राठौर

विवाद बढ़ता देख सुरेश राठौर ने कुछ माह पहले उर्मिला सनावर से मुलाकात की और उसे अपनी पत्नी मानते हुए मामला शांत करने का प्रयास किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन अब उर्मिला ने फिर से सुरेश राठौर पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
भाजपा ने सुरेश राठौर को किया था पार्टी से निष्कासित
वहीं सुरेश राठौर और उर्मिला के विवाद में घिरी भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद सुरेश राठौर को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद ही सुरेश राठौर और उर्मिला के बीच विवाद शुरु हुआ है। इस बीच सुरेश राठौर के खिलाफ उर्मिला ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से कार्रवाई की मांग की है और कार्रवाई ना होने पर जल्द ही भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।



