विकास कुमार।
दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट कटने से नाराज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) नेता टॉवर पर चढ और अपना विरोध जताया। यही नहीं नेताजी ने आप नेताओं पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड पार्षदों की सूची जारी की है। इसमें कई मौजूदा पार्षदों के टिकट काटे गए हैं तो कई ऐसे हैं जो काफी समय से तैयारी कर रहे थे और इनको भी टिकट नहीं मिल पाया। Delhi MCD Elections 2022
———————————————————
पांच साल से कर रहा था तैयारी
दिल्ली के आप के पार्षद हबीबुल हसन का टिकट पार्टी ने काट दिया। इससे नाराज हबीबुल हसन हाईटेंशन वायर के टॉवर पर चढ गए और सुसाइड की बात कहने लगे। यही नहीं कामी मनाने के बाद भी वो नहीं उतरे तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पडा। वहीं सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। हबीबुल ने कहा कि पार्टी के लिए पांच साल तक काम करता रहा और उनका टिकट काट दिया गया।

————————————————
निर्दलीय लडने लायक भी नहीं छोडा
वहीं हबीबुल हसन ने ये भी आरोप लगाया कि पार्टी ने उन्हें निर्दलीय चुनाव लडने लायक भी नहीं छोडा। क्योंकि उनके सारे कागज रख लिए गए। मांगने पर भी उनके कागज नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैसे लेकर पार्टी के लोग टिकट बेच रहे हैं। उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो पार्टी ने उनका टिकट काट दिया।