woman was beaten up by locals three sex worker arrested in haridwar

होटल से रंगे हाथों पकड़ी गई तीन सेक्स वर्कर, स्थानीय महिलाओं ने पीटा, वीडियो वायरल देखें वीडियो



फरमान खान/विकास कुमार।
लक्सर के गांव सुल्तानपुर कुन्हारी के होटल प्रिंस में कथित तौर पर पुलिस ने तीन सेक्स वर्कर और उनके तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा होटल का मैनेजर भी गिरफ्तार हुआ है जबकि होटल का मालिक फरार बताया जा रहा है। होटल में अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें पहले भी ग्रामीणों ने की थी। पकडी गई महिलाओं में एक महिला भोगपुर गांव की है जबकि दूसरी बहादरपुर गांव की और तीसरी नंदपुर रायसी लक्सर की है। जबकि गिरफ्तार आरोपियों में विरेंद्र बिष्ट चमोली, नरेश कुमार रायसी, ओम प्रकाश रायसी, महक सिंह प्रह्लादपुर व होटल मैनेजर अफजाल शामिल हैं। जबकि होटल मालिक अफजाल निवासी लक्सर फरार हैं।

———————————
महिलाओं ने एक महिला और उसके साथी को पीटा
वहीं प्रिंस होटल के बाहर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ स्थानीय महिलाएं एक जोडे को पकडे हुए हैं और महिला के साथ मारपीट की जा रही है। वहीं दूसरी ओर युवक को कुछ लोग पीटते दिख रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में एक जोडे को लोगों ने घेर रखा है और उन्हें दुत्कारा जा रहा है। हालांकि ये वीडियो कब के हैं और किसने बनाए हैं इसके बारे में पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया है। लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक जब तक पुलिस पहुंची दो अन्य जोडे फरार हो गए थे जबकि तीन को पुलिस ने ​गिरफ्तार कर लिया। लोगों का आरोप है कि होटल को देह व्यापार के लिए प्रयोग किया जा रहा था।

——————————————
महिला को पीटने का अधिकार किसने दिया
वहीं बडा सवाल ये भी है कि अगर जिस महिला को पीटा जा रहा है उसे पीटने का अधिकार किसने दिया और क्यों इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। एक बालिग लडका और लडकी अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकते हैं और संबंध बना सकते हैं तो ऐसे में उनको घेरकर क्यों पीटा गया। ज​बकि अपनी इच्छा से संबंध बनाना या वेश्यावृत्ति कोई अपराध नहीं है।

————————
खबरों को व्हट्सएप पर पान के लिए हमें मैसेज करें: 8267937117

Share News