विकास कुमार/अतीक साबारी।
उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जनपद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बाजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी दूसरी बीवी उसकी पहली पत्नी के बेटे के साथ भाग गई है। इस मामले में पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को बरामद कर बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु कर दी है।
पीडित बाजपुर की एक कॉलोनी का रहने वाला है और निजी क्षेत्र में काम करता है। पीडित ने बताया कि उसकी पहली पत्नी से दो बच्चे थे। पत्नी की मृत्यु के बाद उसने दूसरी शादी की थी। इस बीच पहली बीवी के बेटे की बुरी नजर सौतेली मां पर पड गई और वो उसे लेकर फरार हो गया। इस बात की जानकारी लगी तो उसने पुलिस को शिकायत की लेकिन अभी तक कुछ जानकारी नहीं लग पाई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। क्या सच में ये प्रेम प्रसंग का मामला है या फिर वाकया कुछ ओर है।
खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117