मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेताओं में मारपीट, फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

विकास कुमार।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन कौशिक के घर के नजदीक दो युवा भाजपा नेताओं में विवाद हो गया। आरोप है कि भाजपा नेता ने दूसरे भाजपा नेता के घर पर अपने समर्थकों के साथ हमला कर दिया।

आरोप फायरिंग करने का भी लगा है वही झगड़े की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खन्ना नगर में भाजपा युवा मोर्चा के नेता विष्णु अरोड़ा और दीपक टंडन के बीच पिछले कई दिनों से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। दोनों के बीच कई बार सुलह समझौते का प्रयास भी किया गया। लेकिन विवाद नहीं थमा।

शनिवार दोपहर बताया जा रहा है कि विष्णु अरोड़ा ने अपने समर्थकों के साथ दीपक टंडन के घर हमला बोल दिया और इस झगड़े में फायरिंग करने का भी आरोप लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात काबू किए। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की जानकारी जुटाई जा रही है गौरतलब है कि विष्णु अरोड़ा और दीपक टंडन दोनों ही नेता मदन कौशिक के खास हैं विष्णु अरोड़ा पर पूर्व में मारपीट धमकाने के कई केस दर्ज हैं।

Share News
error: Content is protected !!