BJP MLA Suresh Rathor faces rape charges from bjp women worker

भाजपा नेत्री से रेप के आरोपी विधायक का टिकट बना भाजपा के लिए मुसीबत



विकास कुमार।
भाजपा नेत्री के साथ कथित तौर पर यौन शोषण के आरोपी भाजपा विधायक सुरेश राठौर का टिकट करना भाजप के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा को आडे हाथों लिया और भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा दिया है।
वहीं भाजपा के अंदर भी अब नाराजगी शुरु हो गई है। एक भाजपा नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि सुरेश राठौर को टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी उन पर लगे आरोपों को भुना रही है और माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। इस मसले को लेकर जनता को संभाल पाना बडी चुनौती साबित होगी।
वहीं दूसरी ओर आप आदमी पार्टी की प्रत्याशी ममता सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि रेप के आरोपी भाजपा विधायक सुरेश राठौर को टिकट दिया जाना ये साबित करता है कि भाजपा को महिलाओं के सम्मान की परवाह नहीं है।

IMG 20220121 WA0024 2

——————————————
कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया
हालांकि भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने रेप का आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री से समझौता कर लिया था और भाजपा नेत्री भी अपने आरोपों से मुकर गई थी। पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश कर दी थी। लेकिन सीजेएम हरिद्वार ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया और विवेचक पर सही से जांच ना करने की टिप्प्णी भी कर दी। वहीं अब बहादराबाद पुलिस इस मामले की दोबारा जांच कर रही है। उधर, भाजपा विधायक ने भी रेप का आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री को पूर्व में जेल भिजवा चुके हैं। वहीं भाजपा नेत्री ने जेल से आकर ही उन पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।

Share News