mission 2022 congress bjp saini vote bank

भाजपा पार्षद की जल्दीबाजी ने कराई मदन कौशिक की फजीहत, संत ने भी आरोप लगाए, देखें वीडियो



विकास कुमार।
उत्तरी हरिद्वार स्थित कमलदास कुटिया में डिग्री कॉलेज की क्लासेस शुरु होने और प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने का श्रेय लेने की होड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार से नगर विधायक मदन कौशिक को भारी फजीहत का सामना करना पडा और ये सब हुआ उत्तरी हरिद्वार के वरिष्ठ भाजपा पार्षद अनिरूद्ध भाटी के कारण जिन्होंने बिना किसी लिखत पढत के अखबारों में खबरें प्रकाशित करवा दी और सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो गई। जिसके बाद कमलदास कुटिया के संत ओमप्रकाश शास्त्री मुखर हो गए और वीडियो जारी कर उन्होंने कॉलेज शुरु होने की बात का खंडन कर दिया। यही नही उन्होंने मदन कौशिक पर आश्रमों को कब्जाने का गंभीर आरोप भी लगा दिए। वहीं विपक्षी कांग्रेस ने इस मामले को तूल दे दिया है और भाजपा को घेरने का काम किया है।

————————————————
क्या कहते हैं अनिरूद्ध भाटी
भाजपा पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि कॉलेज सत्र जीरो ना हो इसके लिए जल्दबाजी की गई। लेकिन कुछ लोगों को बच्चों का भविष्य नहीं दिखता उन्हें अपने नफे नुकसान की चिंता ज्यादा रहती है। कमल दास कुटिया में कॉलेज की कक्षाएं अस्थायी चलाई जानी थी, इसमें कब्जे वाली कोई बात नहीं है। लेकिन कुछ लोगों को ने कुटिया प्रबंधन के दिमाग में गलतफहमी पैदा कर दी। हम अभी भी जल्द से जल्द कक्षाएं संचालित करने के लिए प्रयासरत हैं और छात्रों का भविष्य बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

——————————————
क्या कहते हैं एसडीएम हरिद्वार
एसडीएम हरिद्वार भी कॉलेज के लिए कमलदास कुटिया के महाराज ओमप्रकाश शास्त्री से मिले थे। उन्होंने कहा कि महाराज जी से बात चल रही थी और उन्हें आश्वासन दिया है। कुछ चीजें और ज्यादा क्लीयर करने की आवश्यकता है। हम जल्द ही कक्षाएं संचालित करेंगे।

————————————
क्या कहते हैं सतपाल ब्रह्मचारी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि मैं अपने आश्रम में बीस कमरे निशुल्क देने के लिए तैयार हूं। लेकिन भाजपा के लोग आश्रमों पर कबजे करने का प्रयास कर रहे हैं। कमलदास कुटिया में भी इनका यही षडयंत्र था। मेरे आश्रम में इनको क्या दिक्कत हैं। इसका जवाब भाजपा के लोगों को देना चाहिए। 

Share News