चंद्रशेखर जोशी/विकास कुमार।
उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर के काशीपुर में सरकारी विभाग में कार्यरत महिला कोच ने क्षेत्र के एक प्रोपर्टी डीलर पर धोखा देकर अवैध संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है। महिला कोच ने आरोपी प्रोपर्टी डीलर की पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला कोच के एक बेटा भी है जो प्रोपर्टी डीलर का ही है। Property in Uttarakhand
—————————————————
2009 में कमरा दिलाने के दौरान हुई दोस्ती
सरकारी विभाग में कार्यरत महिला कोच की मुलाकात आरोपी सुनील छाबडा से हुई। सुनील तब एक दुकान पर काम करता था। बाद में वो बडा प्रोपर्टी डीलर बन गया। महिला कोच को तैनाती के दौरान कमरे की जरुरत थी और सुनील ने महिला कोच की मदद की और एक दिन उसके कमरे आकर जबरदस्ती उसके साथ अवैध संबंध बनाए। यही नहीं 2010 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन जब रजिस्टर्ड कराने का नंबर आया तो सुनील छाबडा ने बताया कि वो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। इस पर दोनों में विवाद हो गया। महिला कोच का आरोप है कि सुनील छाबडा की पत्नी कामना छाबडा ने भी उसे धमकाया। इस दौरान महिला कोच ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसे धमकाया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
