चंद्रशेखर जोशी/विकास कुमार।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बहू अपने ससुर को पीटते हुए नजर आ रही है। ये वीडियो उत्तरकाशी के बाडगडी पट्टी का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसमें पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं बताया जा रहा है कि ससुर ने खाना मांगा था जिसके बाद बहू ने अपने ससुर को पीटा। ससुर बुजुर्ग और महिला उसे पीटते हुए नजर आ रही है।
जबकि पास खडा हुआ एक युवक महिला को अपने ससुर को छोडने की गुहार लगा रहा है और वीडियो बना रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखण्ड पुलिस हरकत में आई और एनसीआर दर्ज कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं लोग इस वीडियो के वायरल होने के बाद तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि अगर इसके उलट स्थिति होती तो क्या पुलिस एनसीआर में मामला दर्ज करती। वहीं कुछ विवाद के कारणों का पता लगाने की बात कर रहे हैं।
उत्तरकाशी जनपद से बहू ससुर की पिटाई का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बहू ससुर की पिटाई कर रही है। जानकारी के अनुसार ये बाडागड़ी पट्टी के एक गांव का बताया जा रहा है। जिसमें बहू बूढ़े ससुर की पिटाई कर रही है बड़ी शर्मनाक @uttarakhandcops सज्ञान ले 🙏 pic.twitter.com/RidQUStLyI
— Mohit S Bisht💎 (@uttrakhandii) December 7, 2022