विकास कुमार।
पति की प्रताड़ना से परेशान फैशन ब्लागर को अपने फेसबुक ब्वायफ्रेंड के साथ रहना भारी पड गया। गुस्साए पति ने अपने चार साथियों के साथ पत्नी को हाथ—पांव बांधकर उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो लोग फरार बताए जा रहे हैं।
घटना यूपी के आगरा की है। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद की ऋतिका सिंह की शादी फिरोजाबाद के आकाश गौतम के साथ 2014 में हुई थी। लेकिन पति और ससुराल वालों की प्रताडना और पिटाई के बाद ऋतिका 2018 में अपने पति से अलग रहने लगी थी। ऋतिका की इस दौरान मुलाकात फेसबुक पर विपुल अग्रवाल नाम के युवक से हुई और दोनों आगरा के ताजगंज में साथ रहने लगे।
ऋतिका फैशल ब्लॉगर के तौर पर अपना करियर आगे बढा रही थी। इस बीच ऋतिका पति आकाश गौतम उसे वापस आने के लिए दबाव डाल रहा था और शुक्रवार को पति अपने दो महिला व दो पुरुष साथियों के साथ ऋतिका के कमरे पर पहुंच गया। वहां उसने विपुल अग्रवाल को बांध कर बाथरूम में बंद कर दिया और इसके बाद उसने अपनी पत्नी को नीचे फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पति व अन्य दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117