मगध साइबर गैंग पर श्यामपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश नेटवर्क का मददगार गिरफ्तार

News129:-हरिद्वार

हरिद्वार, श्यामपुर। साइबर अपराधियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी नितेश शर्मा की अगुवाई में कोतवाली श्यामपुर पुलिस और सीआईयू हरिद्वार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘मगध साइबर गैंग’ के ऋषिकेश नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए गैंग को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था और इसके बदले मोटा कमीशन लेता था।

सर्विलांस से मिली लोकेशन, मायाकुंड में घेराबंदी कर दबोचा कोतवाली श्यामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 100/2026 में वांछित आरोपी सागर पाण्डेय की तलाश में चौकी प्रभारी चंडी घाट उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सीआईयू हरिद्वार की तकनीकी टीम ने आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट और सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन चंद्रेश्वर रोड, मायाकुंड ऋषिकेश में ट्रेस की।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और काले रंग की स्कूटी से जा रहे आरोपी सागर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया।

18 बैंक खाते गैंग को देने का खुलासा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम सिकंदरपुर, जिला बलिया का रहने वाला है और ऋषिकेश में रहकर ‘मगध साइबर गैंग’ के पूर्व में गिरफ्तार मुख्य सरगना कृष्णा पाण्डेय के संपर्क में था।आरोपी स्थानीय लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाता था। इसके बाद इन म्यूल बैंक खातों को साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए गैंग को उपलब्ध कराया जाता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने विशाल और श्याम नामक व्यक्तियों के कुल 18 बैंक खाते गैंग को उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है।पुलिस से बचने के लिए डिलीट कर दिए थे चैट और नंबरआरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब उसे जानकारी मिली कि उसके पांच साथी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं तो वह घबरा गया। उसने अपने मोबाइल से व्हाट्सऐप चैट, कॉल रिकॉर्ड और साथियों के नंबर डिलीट कर दिए, ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके।

हालांकि तकनीकी जांच में पुलिस को उसके मोबाइल की गैलरी से विशाल के नाम दर्ज बैंक खाते की फोटो समेत महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं।एक मोबाइल समेत डिजिटल दस्तावेज बरामदपुलिस ने आरोपी के कब्जे से रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा बैंक खातों और चैट से संबंधित रिकवर्ड डिजिटल दस्तावेज बरामद किए हैं।

आरोपी का विवरणसागर पाण्डेय पुत्र राधेराम पाण्डेय, मूल निवासी ग्राम सिकंदरपुर, थाना सिकंदरपुर, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश)। वर्तमान पता मायाकुंड, ऋषिकेश, थाना कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून।

पुलिस टीमथाना प्रभारी नितेश शर्मा, चौकी प्रभारी चंडी घाट उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर, कांस्टेबल विनित कुमार, राहुल देव, वसीम तथा सीआईयू हरिद्वार की टीम शामिल रही।हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगालते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।