हरिद्वार, बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मी को मारी गोली,हमलावारो की तलाश मे जुटी पुलिस.

NSG:-News(129)

हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात हुए गोलीकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी। फैक्ट्री परिसर के बाहर सो रहे एक कर्मचारी को पैर में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात के अंधेरे में हुई वारदात पुलिस अभिलेखों के अनुसार, घायल प्रवीण कुमार पुत्र कमलपाल एक बंद पड़ी बायोडीजल कंपनी में कार्य करता है। बताया गया कि घटना की रात वह फैक्ट्री परिसर के बाहर बिस्तर लगाकर सो रहा था। इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोगों की हलचल से उसकी आंख खुल गई।भाग रहे लोगों का पीछा किया तो चली गोली तहरीर में बताया गया है कि युवक ने चार लोगों को मौके से भागते देखा और उनका पीछा करने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे उसके पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।बुग्गावाला पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।गोलीकांड से इलाके में दहशतदेर रात हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में भय और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।