psycho killer arrested for killing two wives and children in uttarakhand

दो पत्नियों और दो बच्चों की हत्या करने वाला साइको किलर 14 साल बाद गिरफ्तार, ऐसे आया कब्जे में


रतनमणी डोभाल/अतीक साबरी।
उधम सिंह नगर पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को खेत में गाड़कर फरार होने के आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पति ने गिरफ्त में आने के बाद जो खुलासे किए उससे पुलिस भी हैरान रह गई। रुद्रपुर पुलिस का दावा है कि आरोपी पति ने अपनी दूसरी पत्नी के अलावा पहली पत्नी और अपने दो बेटों की भी हत्या की थी। तब ये घटना समाने नहीं आई थी। वहीं अब आरोपी अपनी तीसरी पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहा था। संभावना थी कि अपनी तीसरी पत्नी को भी वो मार सकता था। psycho killer arrested for killing two wives and children in uttarakhand

———————————————————
क्या है घटनाक्रम
पुलिस ने बताया कि उत्तम मण्डल पुत्र विश्वनाथ मण्डल निवासी सौरभ नगर थाना ट्रांजिट कैम्प ने 2008 अपनी पत्नी वीतिका की गला दबा कर हत्या कर शव को अरुण डे के बैगन के खेत में छुपा दिया था और वीतिका के नांक कान भी काट दिये थे। घटना के बाद उत्तम मंडल फरार हो गया था और तभी से पुलिस को उत्तम की तलाश थी। उत्तम मूलरूप से ग्राम नगरिया कालोनी थाना अमरिया जिला पीलीभीत का रहने वाला है। उत्तम की तलाश के दौरान ये जानकारी सामने आई कि उसने 2002 में अपनी पहली पत्नी विन्ध्या मण्डल पुत्री पंचनाम गोलदार निवासी रतन फार्म नं० 1 शक्ति फार्म थाना सितारगंज एवं अपने दो बेटो मनोज मण्डल व मदन मण्डल की भी हत्या की थी। मायका पक्ष कमजोर एवं गरीब होने के कारण किसी के द्वारा उत्तम मण्डल उपरोक्त के विरुद्ध थाना अमरिया में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गयी थी।

————————————————
वीतिका का तलाक कराकर की उससे शादी
पुलिस ने बताया कि पहली पत्नी की हत्या के बाद उसका वीतिका से प्रेम प्रसंग चल गया। वीतिका शादीशुदा थी और उत्तम ने वीतिका को अपने पति को तलाक देने पर राजी कर लिया और बाद में उससे शादी कर ली। लेकिन वीतिका से उसकी बनी नहीं और उसकी हत्या कर शव खेत में छुपा दिया और फरार हो गया। यहां से वो दिल्ली गया और दिल्ली में एक बंगाली लडकी संगीता से शादी कर ली और राज मिस्त्री का काम करने लग गया। संगीता से भी उसको दो बच्चे हैं। पुलिस को स्थानीय मुखबिर से जानकारी मिली कि उत्तम दिल्ली में रह रहा है। इस पर पुलिस ने काफी तलाश के बाद उत्तम को धर दबोचा जो नाम बदलकर रह रहा था।

——————————————
पहली पत्नी और दो बच्चों की गला दबाकर की हत्या
सीओ रुद्रपुर अभय सिंह ने बताया कि उत्तम ने अपनी पहली पत्नी की हत्या गला दबाकर की थी और इसी तरह अपने दोनों बच्चों की भी हत्या कर दी थी। और परिजनों को बता दिया था कि उनकी हादसे में मौत हो गई है। पत्नी के परिजन कमजोर थे इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का दावा है कि उत्तम ने पहली पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की बात भी कबूल कर ली है।

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News