Nagar Nigam Haridwar हरिद्वार ओबीसी महिला सीट का आरक्षण तय होते ही भाजपा में भी कई दावेदार सामने आए हैं। कई ने अपनी दावेदारी पेश की है तो कुछ के नाम चर्चा में हैं। जिन नामों हरिद्वार मेयर पद के लिए हो रही है उनमें पांच चेहरे मदन कौशिक गुट से बताए जा रहे हैं जबकि दो नाम कद्दावर नेता स्वामी यतीश्वरानंद से जुड़े हैं जबकि एक नाम संघ के बड़े पदाधिकारी का बताया जा रहा है।
किन नामों पर हो रही है चर्चा
जिन नामों पर चर्चा हो रही है उनमें नगर विधायक मदन कौशिक के करीबी कारोबारी और नेता ललित नैयर की पत्नी आरती नैयर, तीन बार की भाजपा पार्षद किरण जैसल, वर्तमान पार्षद पिंकी चौधरी, मोनिका सैनी शामिल हैं। ये भी मदन कौशिक के करीबी नेताओं की पत्नियां हैं।

वहीं दूसरी ओर स्वामी यतीश्वरांद के करीबी माने जाने वाले ओबीसी मोर्चा के प्रमुख डा. प्रदीप और सुनील सैनी के परिवार से किसी के लड़ने की संभावना जताई जा रही है। जबकि एक नाम संघ में एक महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारी है। ये भी अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। इसकी चर्चा भी जोरों पर है।
पूर्व पार्षद अनुज सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल सिंह ठेकेदार जी की धर्मपत्नी राजकुमारी जो पूर्व में नगर पालिका में सभासद भी रह चुकी हैं, उनकी भी दावेदारी प्रमुखता से सामने आई है। अनुज सिंह भाजपा के दोनों ही खेमों स्वामी यतीश्वरानंद और मदन कौशिक खेमों में पकड़ रखते हैं। वही संघ में भी वो काफी सक्रिय हैं।
Nagar Nigam Haridwar

कांग्रेस से आए चार नाम
महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि चार दावेदारों में पूर्व पार्षद उपेंद्र कुमार की धर्मपत्नी बबीता कुमार, कांग्रेस नेता मनोज सैनी की पत्नी शालिनी सैनी, कांग्रेस के युवा नेता वरुण बालियान की माता अमरेश देवीजी, कनखल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रजापति की पत्नी आरती प्रजापति ने अपना दावा पेश किया है। हालांकि अभी तक किसी भी पूर्णकालिक महिला नेत्री की ओर से दावा पेश नहीं किया गया है।
क्या बोले पदाधिकारी
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता विकास तिवारी ने बताया कि सरकार ने नियमानुसार जो भी आरक्षण तय किया है हम उसके साथ है। भाजपा के पास ओबसी महिला के लिए भी अच्छे दावेदार हैं और भाजपा पूरी तरह तैयार है। जिस भी नेता को पार्टी अपना प्रत्याशी बनाएगी, उसको जिताने के लिए जी जान से मेहनत की जाएगी। संगठन पूरी तरह तैयार है और सभी कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय और तैयार है।



