पूर्व विधायक ने महिला अफसर को दिखाई धौंस Haridwar News former BJP MLA in Haridwar woman officer in Haridwar Tahseeldar Rekha Arya
पूर्व विधायक ने महिला अफसर को दिखाई धौंस
K.D.
हरिद्वार जनपद के एक पूर्व विधायक का ताजा विवाद खड़ा हो गया है। विधायक ने वीआईपी कार्यक्रम में सरेआम महिला अफसर पर चिल्लाते हुए धौंस जमाने का प्रयास किया। यही नहीं विधायक ने अपने रुतबे का हवाला देते हुए महिला अफसर को चेतावनी भी दे डाली। विधायक का बर्ताव देखकर महिला अफसर चकित रह गई। हालांकि महिला अफसर ने वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए चुप रहना उचित समझा। पूर्व विधायक ने महिला अफसर को दिखाई धौंस
वहीं दूसरी ओर इस मामले की शिकायत आला अफसरों से की गई है। उधर, विभाग के कर्मचारी और अधिकारी खासे नाराज बताए हैं, जल्द ही इनका एक प्रतिनिधि मंडल जल्द सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर पूर्व विधायक के बर्ताव की शिकायत करने की रणनीति बना रहा है। पूर्व विधायक ने महिला अफसर को दिखाई धौंस
क्या था पूरा मामला
अपने भाषणों और बर्ताव से अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व विधायक कनखल के एक आश्रम में पहुंचे थे। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य वीआईपी मेहमानों को आना था। इस दौरान वहां तहसीलदार रेखा आर्य भी ड्यूटी के लिए तैनात थी। पूर्व विधायक ने जैसे ही रेखा आर्य को देखा तो अपने पास बुला लिया और उनसे बुरे लहजे में बात करने लगे।
इससे पहले महिला अधिकारी कुछ समझ पाती पूर्व विधायक झल्लाते हुए महिला अफसर को चेतावनी देने लगे। महिला अधिकारी कुछ समझ पाती इतने में पूर्व विधायक ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। झल्लाते हुए अपने राजनैतिक अनुभव का हवाले देते हुए चेतावनी तक दी। यहां तक बोला कि नौकरी को चंद वर्ष ही हुए है, दिक्कत बढ़ सकती है। विधायक यही नहीं रुके उन्होंने गैर प्रदेश से ताल्लुक रखने पर भी टिप्पणी कर दी। हालांकि महिला अफसर ने विधायक के बर्ताव को नजरअंदाज कर अपनी ड्यूटी पर किसी तरह फोकस किया।
उत्तरी हरिद्वार की एक संपत्ति से जुड़ा है विवाद
बताया जा रहा है कि पूरा मामला उत्तरी हरिद्वार की एक संपत्ति से जुडा है। जिसके दाखिल खारिज में कई आपत्तियां आई है। पूर्व विधायक इस मामले में दबाव बना रही थे। जबकि अधिकारी आपत्तियों को सुने जाने के बाद ही निस्तारण करने की बात कह रही थी। इसको लेकर ही पूर्व विधायक आपे से बाहर हो गए।
क्या बोली हरिद्वार तहसीलदार रेखा आर्य
रेखा आर्य ने बताया कि मैं वीआईपी ड्यूटी में थी और पूर्व विधायक अचानक से अभद्र व्यवहार करने लगे। मुझे पर आरोप लगाने लगे और अपने राजनीतिक करियर का हवाला देते हुए चेतावनी देने लगे।

पूर्व विधायक ने महिला अफसर को दिखाई धौंस
मैं कोई गलत काम नहीं कर सकती हूं। जो भी काम होगा नियमानुसार ही पूरा किया जाएगा। मैं उनको मौके पर ही जवाब दे सकती थी लेकिन वीआईपी कार्यक्रम था। इसलिए मैंने अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता दी। इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों से कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर काफी प्रयास के बाद भी पूर्व विधायक से इस संबंध में जवाब के लिए संपर्क नहीं हो पाया।