महिला हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म: नेशनल हॉकी गेम्स के सेलेक्शन कैंप में भाग लेने हरिद्वार वंदना कटारिया स्टेडियम में आई 16 वर्षीय महिला हॉकी खिलाड़ी के साथ उसी के कोच ने दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों की ओर से कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत कोच को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीडिता के बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल कराया गया है।
महिला हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म
क्या है पूरा मामला
घटना थाना सिडकुल के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियन की है। बताया जा रहा है कि यहां नेशनल हॉकी गेम्स के लिए सेलेक्शन कैंप का आयोजन किया जा रहा था। देहरादून जनपद की 16 साल की हॉकी खिलाडी भी हरिद्वार में कैंप में भाग लेने आई थी और पिछले एक माह से हरिद्वार में ही एक होटल में रह रही थी।आरोप है कि कोच भानू प्रकाश पुत्र रविंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर छह टनकपुर, चंपावत ने हॉकी खिलाडी का शारीरिक शोषण किया।
![महिला हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म: नेशनल हॉकी कैंप में भाग लेने हरिद्वार आई थी 16 वर्षीय खिलाड़ी , कोच गिरफ्तार 2 महिला हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म: नेशनल हॉकी कैंप में भाग लेने हरिद्वार आई थी 16 वर्षीय खिलाड़ी , कोच गिरफ्तार](https://news129.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-06-at-13.26.53-e1736155127413-1024x631.jpeg)
भानू प्रकाश पुरुष हॉकी कोच बताया जा रहा है। थाना सिडकुल ने बताया कि इस संबंध में पांच जनकारी को शिकायत प्राप्त होने के बाद तुरंत मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी भानू प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए जिनको FSL भेजा जा रहा है। उधर, पीडिता का मेडिकल भी कराया गया है।