अतीक साबरी:-
हरिद्वार। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले एक शातिर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को मोबाइल सर्विलांस की मदद से शनिवार को महिंद्रा चौक के पास से दबोचा।
क्या था मामला:-जानकारी के मुताबिक, बीते 29 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी एक व्यक्ति ने सिडकुल थाने में अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना अपर उप निरीक्षक हरिश्चंद्र शाह को सौंपी गई।बढ़ाई गई संगीन धाराएंपुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 2 फरवरी 2026 को नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो (POCSO) अधिनियम जैसी संगीन धाराएं (64(2)M, 65(1) BNS व 3/4, 5/6 POCSO) बढ़ाई गई थीं।
घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी राहुल पुत्र करण सिंह, निवासी बिजनौर (UP) फरार चल रहा था।सर्विलांस से बिछाया जालआरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी हरिद्वार ने उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार, 14 मार्च को सिडकुल पुलिस ने सटीक सूचना और मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी राहुल को महिंद्रा चौक से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में शामिल रहे:उप निरीक्षक मनीषा नेगी (कोतवाली सिडकुल)कांस्टेबल 1575 मनीष (कोतवाली सिडकुल)पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आज ही न्यायालय में पेश किया जा रहा है।