Haridwar News प्रेमी ने अश्लील वीडियो बनाकर दोस्त को दिया, दोनों ने ब्लेकमेल कर किया दुष्कर्म, युवती ने सुनाई आपीबीती

Haridwar News प्रेमी ने अश्लील वीडियो बनाकर दोस्त को दिया, दोनों ने ब्लेकमेल कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Haridwar News कलियर। थाना क्षेत्र की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​

कस्बा निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के ही एक युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

आरोप है कि युवक ने यह वीडियो अपने एक साथी को दे दिया, जिसके बाद आरोपी के साथी ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ​लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर युवती ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। Haridwar News

Haridwar News प्रेमी ने अश्लील वीडियो बनाकर दोस्त को दिया, दोनों ने ब्लेकमेल कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Haridwar News प्रेमी ने अश्लील वीडियो बनाकर दोस्त को दिया, दोनों ने ब्लेकमेल कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुलरेज उर्फ विशाल और सारिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।