Hridwar news सिडकुल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: सरेराह जाम छलकाने वाले मनचले दबोचे, मचा हड़कंप:-

अतीक साबरी:-​हरिद्वार (सिडकुल): होली के त्यौहार की खुमारी में कानून को ताक पर रखने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ सिडकुल पुलिस ने अपना हंटर चला दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के कड़े रुख के बाद, सिडकुल थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर शराब पीकर उत्पाद मचाने वालों के खिलाफ एक बड़ा ‘सफाई अभियान’ चलाया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 30 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।​

महिलाओं की सुरक्षा पर पुलिस का कड़ा पहरा:-​पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि सिडकुल क्षेत्र की फैक्ट्रियों में काम करने वाली महिला कर्मचारी जब शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौटती हैं, तो सड़कों और ढाबों के किनारे शराब पीकर बैठे युवक उन पर भद्दी फब्तियां कसते हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए, थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया और विशेष टीमों का गठन कर छापेमारी की।

​पुलिस एक्ट में चालान, वसूला भारी जुर्माना:-​आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग टीमों में बंटकर शराब की दुकानों के पास, मुख्य सड़कों और ढाबों पर अचानक दबिश दी।​

कुल गिरफ्तारी: 30 हुड़दंगी पकड़े गए।​धारा: 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।​जुर्माना: मौके पर ही 7,500/- रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।​चेतावनी: सभी को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते या हुड़दंग मचाते पाए गए, तो सीधे जेल भेजा जाएगा।​

मैदान में मुस्तैद रही पुलिस की फौज​:-इस पूरे अभियान का नेतृत्व खुद थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने किया। उनके साथ टीम में अनुभवी अधिकारियों की पूरी फौज शामिल रही:​देवेंद्र तोमर (वरिष्ठ उप निरीक्षक)​इंद्रजीत राणा (उपनिरीक्षक)​अनिल बिष्ट (उप निरीक्षक)​अनिल कुमार व सुभाष रावत (अपर उप निरीक्षक)​चेतक और पीएसी (PAC) के जवान।​”होली खुशियों का त्यौहार है, हुड़दंग का नहीं।

सिडकुल की सड़कों पर अराजकता फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा ताकि आम नागरिक और विशेषकर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।”— पुलिस प्रशासन, सिडकुल