कलियर -मौत से जंग: ‘रफ़्तार’ बनी दुश्मन! भीषण टक्कर में दोनों बाइकें कबाड़, आलीशान की हालत नाज़ुक

IMG 20251015 WA0010
शेयर करें !

मौत से जंग: ‘रफ़्तार’ बनी दुश्मन! भीषण टक्कर में दोनों बाइकें कबाड़, आलीशान की हालत नाज़ुक–

अतीक साबरी :-पीरान कलियर:-तेज रफ़्तार का एक और कहर मंगलवार की रात महमूद पुर गाँव के पास देखने को मिला, जहाँ दो दोपहिया वाहनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर रॉड तक मुड़ गए। घायलों में से एक की गंभीर हालत देखते हुए उसे जौली ग्रांट (Jolly Grant) हायर सेंटर रेफर किया गया है।​

जानकारी के अनुसार, भोटटू का लड़का आलीशान अपने भांजे के साथ महमूद पुर से कलियर की ओर जा रहा था। वहीं, दूसरी साईड से ईनाम का लड़का कसफ़ कलियर से महमूद पुर की ओर आ रहा था। महमूद पुर के समीप दोनों की तेज़ रफ़्तार बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।​

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों की गति काफी तेज़ थी, जिसके चलते भिड़ंत की आवाज़ दूर तक सुनाई दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और लोहे की रॉड तक मुड़ गई, जिससे टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। शुरुआती उपचार के बाद आलीशान की गंभीर हालत को देखते हुए, उसे तुरंत जौली ग्रांट हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, कसफ़ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।​इस हादसे ने एक बार फिर तेज़ रफ़्तार से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है।