आकाश के बाद उसके दोस्त शुभम का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या, शक गहराया

Screenshot 20250920 094802.Opera Mini2
शेयर करें !

हरिद्वार:-आकाश के बाद उसके दोस्त शुभम का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या, शक गहराया

अतीक साबरी:-

मन्नाखेड़ी के बाद अब लहबोली के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक मन्नाखेड़ी का ही निवासी है। दो दिन पहले गांव में इसी प्रकार से पेड़ से लटके मिले आकाश का दोस्त भी बताया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी में एक बार फिर से कोहराम मच गया। इसी गांव में गुरुवार को आकाश पुत्र मनु राम का शव पेड़ से लटका मिला था तो आज एक बार फिर इसी गांव के एक और युवक शुभम का शव लहबोली के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। मृतक शुभम भी शुक्रवार शाम घर से निकला था। आज किसी व्यक्ति ने शव लहबोली में लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की तो शुभम के रूप में हुई। जानकारी पाकर मौके पर शुभम के परिजन भी पहुंच गए। बताया गया है कि दो दिन पूर्व मरने वाले आकाश और शुभम आपस में दोस्त थे।वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या है या आत्महत्या यह तो पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन फिलहाल गांव से लेकर आसपास में इन दो घटनाओं ने लोगों को दहला कर रख दिया है।