कलियर में नए कोतवाल राजेंद्र खौलिया का एक्शन शुरू, अवैध खनन पर चला पुलिस का डंडा!

(News:-129)

पिरान कलियर। थाना कलियर की कमान संभालते ही नए प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खौलिया एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उनके निर्देशन और वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में थाना कलियर और चौकी धनौरी पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खौलिया ने पदभार संभालने के बाद ही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ और अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खौलिया का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी, उपनिरीक्षक महिपाल सैनी, उपनिरीक्षक विनोद गोला, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल नीरज राणा शामिल रहे।