Sex Racket in Haridwar Husband wife arrest
अतीक साबरी। Sex Racket in Haridwar
यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली 30 साल की महिला से जिस्मफरोशी कराने के आरोप में पुलिस ने आयशा नाम की युवती को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही आयशा के पति शाकिब को युवती के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवती को कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में नदीम नाम का युवक रुडकी लाया था। जहां उससे जिस्मफरोशी कराने के इरादे से शारीरिक उत्पीडन किया जा रहा था।

अचेतन अवस्था में मिली थी महिला
पुलिस ने दावा किया है कि दो दिन पहले महिला अचेतन अवस्था में रुडकी के गंगनहर में मिली थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही नहीं महिला ने खुद को साथ यौन उत्पीडन की शिकायत की थी। इसके बाद महिला के पति को बुलाया गया और तहरीर के आधार पर नदीम और शाकिब निवासी गाजियाबाद और मुज्जफरनगर को गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में महिला ने शाकिब की पत्नी आयशा उर्फ खुशी निवासी छपार मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश पर भी आरोप लगाया था। पुलिस ने आयशा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मानव तस्करी को देखते हुए इस मामले में देह व्यापार अनैतिक अधिनियम की धारा के तहत भी मुकदमा दर्ज किया था।


- Viral News होमगार्ड ने यौन शोषण कर देह व्यापार में धकेला, पति से विवाद के चलते हुई थी जान पहचान, गिरफ्तार
- Haridwar Viral News हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहकों को अश्लील इशारे कर रिझा रही थी ये महिलाएं, तीन गिरफ्तार
- नोएडा में पोर्न वीडियो की शूटिंग, विदेशों में सप्लाई, मॉडलिंग का झांसा देकर लड़कियों को फंसाते थे, पति—पत्नी ने बनाए 25 करोड़
- हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर अश्लील इशारे कर ग्राहक तलाश रही छह युवतियां गिरफ्तार
- कलियर में सेक्स रैकेट: आपत्तिजनक अवस्था मे मिले नेता जी, होटल मैनेजर सहित 5 महिलायें गिरफ्तार, सगी बहनों सहित तीन नाबिलग आज़ाद कराई,