हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चारों आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुखानी थाना क्षेत्र के काठघरिया स्थित त्रिशूल होटल का है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के रूप में हुई है।
इस मामले में गिरफ्तार धीरज बिष्ट की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी सामने आई है। वह वर्ष 2026 में एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुका है।
पुलिस जांच में होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। जांच के दौरान सामने आया कि होटल में कमरा आवंटित करते समय कथित तौर पर वहां ठहरने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच नहीं की गई थी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।
पुलिस अब होटल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। मामले में चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।