Ateeq sabri:-
बहादराबाद (हरिद्वार)।बहादराबाद थाना पुलिस ने बेगमपुर स्थित एक निजी कंपनी में हुई चोरी की घटना का महज 48 घंटों के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 250 स्टील पाइप बरामद कर लिए हैं।
क्या था मामला?
जानकारी के अनुसार, बेगमपुर स्थित ‘विम प्लास्ट लिमिटेड’ कंपनी के प्रतिनिधि बृजमोहन गुप्ता ने 12 जनवरी 2026 को थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने कंपनी परिसर से तीन कट्टे स्टील पाइप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना के जल्द अनावरण हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और सुरागरसी की मदद से बुधवार (14 जनवरी) को बेगमपुर क्षेत्र से अभियुक्त विशाल धीमान (पुत्र अनिल धीमान, निवासी बहादरपुर सैनी) को धर दबोचा।
बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए कुल 250 पीस स्टील पाइप बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) की वृद्धि की गई है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:उपनिरीक्षक जगमोहन सिंहकांस्टेबल अंकित कुमारकांस्टेबल अवनेश राणा

