Dehradun escort Service : व्हाट्सप से होती थी बुकिंग, हरिद्वार की युवती सहित तीन लड़कियां गिरफ्तार, देखें वीडियो

Dehradun escort Service : व्हाट्सप से होती थी बुकिंग, हरिद्वार की युवती सहित तीन लड़कियां गिरफ्तार, देखें वीडियो

व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से करती थी संपर्क, पुलिस ने छापेमारी में आपत्तिजनक सामग्री और ₹3,500 नकद किए बरामद

Dehradun escort Service देहरादून में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने संस्कृति लोक कॉलोनी में एक किराये के मकान पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित करने वाली महिला भी शामिल है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 3,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पकड़ी गई लड़कियों में एक हरिद्वार की भी है।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर को पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्राह्मणवाला स्थित संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन नंबर-1 में एक मकान के किराये के कमरे में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित मकान में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके पर एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं। इसके बाद पुलिस ने कथित रूप से देह व्यापार संचालित करने वाली महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करने का आरोप

पुलिस की पूछताछ के अनुसार, मुख्य आरोपी महिला अजमीरा ने मकान किराये पर लिया था। आरोप है कि वह बाहरी जनपदों और राज्यों से महिलाओं को बुलाकर वहां देह व्यापार संचालित करती थी। वह मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करती थी तथा उन्हें महिलाओं की तस्वीरें भेजती थी। पुलिस के मुताबिक, ग्राहकों की मांग के अनुसार महिलाओं को बुलाकर किराये के कमरे में अनैतिक गतिविधियां कराई जाती थीं।

Dehradun escort Service

अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अजमीरा (42 वर्ष), निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, देहरादून; शेख अजीजल (30 वर्ष), निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, देहरादून; रजनी (25 वर्ष), निवासी खेड़ा कैंप, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर; और अन्नू (23 वर्ष), निवासी डेंसो चौक, सिडकुल, हरिद्वार शामिल हैं।

यह हुई बरामदगी

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 3,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक नरेश राठौड़, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर; वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी; उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी; महिला उपनिरीक्षक शिखा; कांस्टेबल पंकज और महिला कांस्टेबल किरण शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर कानूनी प्रक्रिया जारी है।