हरिद्वार के एक युवा नेता महिला मित्र के साथ ‘जन सेवा’ करते रंगे हाथों दबोच लिए गए। एक प्रमुख राजनीतिक दल से जुड़े युवा नेता को उनकी धर्म पत्नी ने खूब खरी खोटी सुनाते हुए चप्प्ल और झाडू से हाथ साफ किया। शहर में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
हाल ही में पार्टी ज्वाइन की
बताया जा रहा है कि पहले समाजिक कार्यकर्ता के तौर पर अपने करियर को आगे बढ़ाने वाले युवा नेता ने हाल ही में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाई और एक प्रमुख राजनीतिक दल भी ज्वाइन किया। युवा नेता ने हरिद्वार और रानीपुर विधानसभा में अपनी सक्रियता बढ़ाई और दोनों में से किसी भी सीट पर विधायक बनने के हसीन सपने देखने लगे।

सपनो को पूरा करने के लिए दिन रात जन सेवा में लगे रहे। बताया जा रहा है कि युवा नेता अपनी नई बनी महिला मित्र के साथ जन सेवा करने में लीन थे, तभी पत्नी ने धप्पा मार दिया। इसके बाद युवा नेता तो बच निकलने का मौका नहीं लगा और पेशे से गृहिणी पत्नी के हाथ जो आया उससे खबर ली। वहीं घटना की चर्चा को लेकर तमाम बातें कहीं जा रही है।