सुखवंत सिंह की आत्महत्या नहीं ‘शहादत’ है! भाकियू (रोड़) ने खोला मोर्चा; CBI जांच हो वरना घेरा जाएगा मुख्यमंत्री आवास-

अतीक साबरी:-

​रुड़की (हरिद्वार): जय जवान, जय किसान और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहें के गगनभेदी नारों के साथ आज भारतीय किसान यूनियन (रोड़) ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह द्वारा भू-माफियाओं और पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर की गई आत्महत्या ने किसानों के धैर्य का बांध तोड़ दिया है।​आज रुड़की में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड़ और प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाह के नेतृत्व में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक कड़ा ज्ञापन सौंपा गया।​

“भू-माफियाओं और भ्रष्ट सिस्टम ने ली किसान की जान”​ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड़ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रदेश में किसान सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा, “एक तरफ किसान अन्नदाता है, और दूसरी तरफ उसे अपनी ही जमीन और हक के लिए जान देनी पड़ रही है। सुखवंत सिंह की आत्महत्या नहीं, बल्कि सिस्टम द्वारा की गई हत्या है। सुसाइड नोट में नाम होने के बावजूद अगर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो यह सरकार की विफलता है।”​

नगरध्यक्ष मतलूब मलिक ने कहा की “हम चुप बैठने वाले सिपाही नहीं”​इस मौके पर कलियर जिलाध्यक्ष मतलूब मलिक ने अपने तेवर दिखाते हुए हुंकार भरी। उन्होंने कहा:​”आज उत्तराखंड का किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर है क्योंकि हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। सुखवंत सिंह ने जो कदम उठाया, वह इस भ्रष्ट तंत्र के मुंह पर तमाचा है। मैं प्रशासन को साफ तौर पर चेतावनी देता हूँ—यह मत समझना कि किसान लाचार है। अगर हमारे किसान भाई के हत्यारों (भू-माफियाओं) को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया और परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिला, तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे। मतलूब मलिक और भाकियू (रोड़) का एक-एक कार्यकर्ता जेल भरने से नहीं डरेगा। यह लड़ाई अब इंसाफ होने तक थमेगी नहीं!

“​भाकियू (रोड़) की मुख्य मांगें:

​यूनियन ने मुख्यमंत्री से निम्नलिखित मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है:​CBI जांच: पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच हो ताकि बड़े चेहरों का पर्दाफाश हो सके।​तत्काल गिरफ्तारी: सुसाइड नोट में दर्ज पुलिस अधिकारियों और भू-माफियाओं की तुरंत गिरफ्तारी हो।

​मुआवजा: मृतक किसान के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।​सरकारी नौकरी: परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।​

चेतावनी: बड़ा आंदोलन दूर नहीं ​प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाह और पार्षद कुलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि इन मांगों पर जल्द अमल नहीं हुआ, तो भारतीय किसान यूनियन (रोड़) पूरे उत्तराखंड में चक्का जाम करेगी और एक ऐसा ऐतिहासिक किसान आंदोलन शुरू होगा जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह शासन-प्रशासन की होगी।​

उपस्थित प्रमुख सदस्य:चौधरी पदम सिंह रोड़ (राष्ट्रीय अध्यक्ष), कुंवर संजीव कुशवाह (प्रदेश अध्यक्ष), मतलूब मलिक (नगरध्यक्ष), कुलबीर सिंह (पार्षद), अमित कुमार एवं सैकड़ों आक्रोशित किसान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *