बाइक गिरने के बाद दो युवक भागे, सीसीटीवी में हथियार जैसा दिखा सामान पुलिस जांच में जुटी

News129:- पिरान कलियर

। धनौरी चौकी क्षेत्र के जस्सावाला गांव में देर रात बाइक गिरने से एक युवक के घायल होने के बाद मौके पर पहुंचे दो युवकों के भागने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक गिरने के बाद दो युवक मौके पर दिखाई देने के बाद वहां से भागते नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक युवक के हाथ में हथियार जैसा सामान दिखाई देने की बात कही जा रही है।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों की ओर से गोली चलने की बात भी कही गई, हालांकि इसकी अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।बताया गया कि देर रात एक युवक बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गांव में पोल के पास उसकी बाइक गिर गई और वह घायल हो गया। घटना के बाद दो युवक उसके पास आते दिखाई दिए, लेकिन कुछ देर बाद दोनों वहां से भागते नजर आए। इसी दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक युवक के हाथ में हथियार जैसा दिखाई देने वाला सामान नजर आ रहा है।

पुलिस अब घायल युवक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।