News129:-पिरान कलियर
पिरान कलियर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे के अंतर्गत नोमी मियां पुत्र खालिद मियां को नगर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। नगर अध्यक्ष एवं प्रथम सभासद परवेज मलिक की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उनसे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा जताई गई है।
नोमी मियां साबरी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। आए दिन समाजहित से जुड़े कार्यों के लिए तत्पर रहने के साथ-साथ जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करने में भी वह आगे रहते हैं। लोगों की समस्याओं को सुनना और अपनी क्षमता के अनुसार उनके सहयोग के लिए खड़े रहना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है।
पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्पनगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद नोमी मियां साबरी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
परवेज मलिक ने भी उम्मीद जताई कि नोमी मियां साबरी अपनी सामाजिक सक्रियता और जनसेवा के अनुभव के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।