News129:-हरिद्वार
हरिद्वार, 7 सितंबर। जागृति वूमेन्स कॉन्फ्रेंस (JWC), हरिद्वार सोसायटी द्वारा All India Women’s Conference (AIWC), नई दिल्ली के Centenary Programme के अंतर्गत Health Series–10 का आयोजन महिला महाविद्यालय पी.जी. कॉलेज, सती कुंड, कनखल में किया गया। कार्यक्रम का विषय “Ayurveda and Diabetes Nutrition: Bridging Traditional Wisdom with Modern Science” रहा।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डॉ. अलका सिंघल, एम.डी. ने छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मधुमेह की रोकथाम एवं बेहतर प्रबंधन में संतुलित आहार, उचित पोषण, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महिला महाविद्यालय पी.जी. कॉलेज की निदेशक डॉ. अल्पना शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं जागृति वूमेन्स कॉन्फ्रेंस की संरक्षक श्रीमती मंजुला भगत, श्रीमती अलका शर्मा, श्रीमती नीरू जैन, सलाहकार डॉ. ज्योत्सना मेहरोत्रा, सचिव डॉ. करुणा शर्मा तथा यूथ विंग की एम.आई.सी. श्रीमती शैलजा देशवाल भी मौजूद रहीं।
वक्ताओं ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और पौष्टिक एवं संतुलित आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के दौर में मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाव के लिए समय रहते जागरूकता बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में 93 छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा। Health Series–10 का उद्देश्य युवा वर्ग में स्वास्थ्य, पोषण एवं मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।