कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी के सभी पदों से हटाया गया, ये लगा आरोप

विकास कुमार।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और खांटी के कांग्रेसी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने उनके सभी पदों से हटा दिया गया है। किशोर उपाध्याय वनाधिकार जनाधिकार आंदोलन को आगे बढा रहे थे। कुछ दिन पहले भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार से उनकी मुलाकात चर्चा में रही थी। जिसके बाद ये कयास लगाया जा रहा था कि वो भाजपा में जा सकते हैं। लेकिन, बाद में किशोर ने इन सब दावों को नकार दिया था। इसी बीच पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी कर उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिए जाने का फरमान जारी कर दिया।
देवेंद्र यादव ने लिखा कि जनता की भाजपा के खिलाफ लडाई को आपकी गतिविधियों से कमजोरी हो रही है। आपको पूर्व में कई बार निजी तौर पर चेतावनी दी गई लेकिन आप नहीं माने। इसी के चलते आपको पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सभी पदों से हटाया जाता है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें पार्टी से भी बाहर किया जा सकता है।

———————————
खबरों को व्हट्स्एप पर पाने के लिए हमें मैसेज करें: 8267937117

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *